जालंधर विधिपुर फाटक के पास दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। इस हादसे में तेज रफ्तार वर्ना कार और बाइक की टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि कार चालक ने बाइक सवार दोनों को कुचल दिया।
इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं कार को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। हालांकि अभी मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।
