भाना सिद्धू मामले में संगरूर में मुख्यमंत्री आवास के सामने आयोजित धरने में लोगों को पहुंचने से रोकने के लिए पुलिस द्वारा की गई नाकाबंदी के कारण बड़ी संख्या में लोगों ने पटियाला हाईवे जाम कर दिया है। जिसके कारण बड़ी संख्या में वाहनों का जाम लग गया है। पता चला है कि इस दौरान पुलिस और लोगों के बीच झड़प भी हुई है। इस दौरान वहां पर माहौल तनावपूर्ण हो गया है।
