ब्लॉगर भाना सिद्धू की गिरफ्तारी के समर्थन में किसान संगठन सड़कों पर उतर आए हैं। 15 किसान संगठनों ने शनिवार को CM भगवंत मान के संगरूर स्थित घर के घेराव का ऐलान किया। इसके बाद पुलिस ने संगरूर और मानसा में किसान नेताओं को हाउस हिरासत में लिया गया। इसके अलावा संगरूर जा रहे पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी को भी रास्ते में रोक लिया गया। वहीं, किसानों ने अमृतसर, फिरोजपुर, बठिंडा समेत कई जिलों में टोल प्लाजा बंद करने का ऐलान करते हुए सड़कें जाम करनी शुरू कर दी हैं। लुधियाना-दिल्ली राजमार्ग जाम कर दिया गया है। इससे पहले चन्नी ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि राज मुगलों का भी नहीं, राज यह भी नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि जो भी सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है उसे झूठे केसों में फंसा कर जेलों में बंद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह जुल्मो गैरत सहन नहीं की जाएगी।
वहीं पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को भी नजरबंद कर दिया गया है। इस दौरान पूर्व सीएम चन्नी ने वीडियो भी जारी की है। मामले की जानकारी देते हुए पूर्व सीएम चन्नी ने कहा कि पुलिस द्वारा हाउस अरेस्ट किया गया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि कितनी देर तक रोका जाएगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि आग को एक दिन भड़कना ही भड़कना है। उन्होंने सीएम मान से कहा कि जो आपकी सरकार द्वारा लोगों को घरों में नजरबंद किया जा रहा है। ऐसे काम से खुद पंजाब के आप हालात खराब कर रहे हो। पूर्व सीएम ने कहा कि अगर मुझे हाउस अरेस्ट किया जा रहा है, इसी से कयास लगाए जा रहे है कि लोगों के साथ क्या रवैय्या अपनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों की आवाज को ऐसे दबाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि पंजाब में मुगलों का राज नहीं रहा, अग्रेजों का राज नहीं रहा, इमरजैंसी नहीं रही तो यह हालात भी नहीं रहेंगे।
