• Fri. Sep 25th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब से अभी अभी बड़ी खबरः बैरिगेड्स उखाड़कर CM की हाउस की ओर किसानों ने किया कूच, माहौल तनावपूर्ण, देखें वीडियो

ByPunjab Khabar Live

Feb 3, 2024

भाना सिद्धू की गिरफ्तारी के मामले आज किसानों द्वारा सीएम मान की रिहायश का घेराव किए जाने का ऐलान किया गया था। वहीं इस मामले को लेकर आज सुबह से पंजाब पुलिस द्वारा अलग-अलग जिलों में किसानों को घरों में नजरबंद किया जा रहा था। जिसके बाद गुस्साए किसानों ने पटियाला हाईवे जाम करके धरना लगा दिया। इस दौरान राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि किसानों के धरने को लेकर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है और बैरिगेड्स लगाकर किसानों को आगे जाने से रोका जा रहा है। वहीं मिली जानकारी के अनुसार दौरान किसानों की पुलिस के साथ झड़प भी हुई है। इस झड़प के बाद गुस्साए किसानों ने पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिगेड्स उखाड़ कर फेंक दिए और ट्रैक्ट्रर ट्रालियां लेकर सीएम मान की रिहायश की ओर कूच कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page