• Fri. Sep 25th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब से बड़ी खबर : हथियार के बल पर व्यापारी को बंधक बनाकर लूटे 30 लाख रुपए

ByPunjab Khabar Live

Feb 4, 2024

पटियाला के कस्बा घग्गा में देर रात लूट की वारदात का मामला सामने आया है। जहां नकाबपोश हथियारबंद लुटेरे कस्बा घग्गा में व्यापारी संजीव कुमार के घर में घुस गए और हथियार के बल पर उनके परिवार से 30 लाख रुपये लूट लिए। लुटेरों ने व्यापारी के हाथ-मुंह बांध दिए और जबरन उससे अलमारी की चाबियां छीन लीं और अलमारी से पैसे निकाल लिए।

बिजनेसमैन संजीव कुमार ने बताया कि उसने ये पैसे चंडीगढ़ में अपने भतीजे के इलाज के लिए इकट्ठा किए थे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस लुटेरों को जल्द पकड़ने का दावा कर रही है, लेकिन इस घटना को लेकर शहर के दुकानदार बाजार बंद कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page