• Wed. Sep 9th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबरः सिविल अस्तपाल के मोर्चरी की वीडियो वायरल होने से प्रशासन में मचा हड़कंप

ByPunjab Khabar Live

Feb 6, 2024

सिविल अस्पताल जालंधर में मृतकों के परिजनों से पैसे मांगने की सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुई है जिससे हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में पैसों की मांग और बाद में पैसे लेने से इंकार की बात तो सामने आती ही इसके साथ ही यह वीडियो खुलासा करती है कि सिविल अस्पताल में मृतकों को कफन तक नसीब नहीं होता है। अस्पताल में कपड़े के अलावा अन्य सामान जिसमें मोमबत्ती और विसरा सील करने के लिए अन्य सामान तक नहीं मिलता है।

वीडियो में पैसों के बारे में जो बात हो रही है वह भी एक पुलिस मुलाजिम के सामने हो रही जिसमें वह मुलाजिम कह रहा है कि कपड़ा तो यह लोग साथ लेकर आए हैं। इसके बाद उक्त मुलाजिम वहां से चला जाता है। वीडियो वायरल होने के संबंध में जब उक्त कर्मचारी से उसका पक्ष जानना चाहा तो उसका कहना था कि यह तो दो महीने पुराना वीडियो है, जिसमें उक्त लोगों को पैसे वापस कर दिए गए थे।

वहीं मोर्चरी के इंचार्ज डा. बेअंत सिंह का कहना है कि मामला उनके नोटिस में आ गया है और वह पूरे मामले की जांच करेंगे। सिविल अस्पताल में मृतकों के परिजनों से पैसे लेना सख्त मना है, यदि पैसे मांगने या पैसे लौटाने की बात सामने आई तो वह बनती विभागीय कार्रवाई करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page