• Fri. Sep 25th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

लुधियाना से बड़ी खबर: महिला की बेरहमी से पड़ोसियों ने की पिटाई

ByPunjab Khabar Live

Feb 6, 2024

लुधियाना में हैबोवाल इलाके में एक महिला से उसके पड़ोसियों ने मारपीट की है। वीडियो भी सामने आई है। महिला अपने पड़ोसियों से परेशान है। रिहायशी इलाके में कर्मशियल एक्टीविटी की जा रही है। पूरा दिन लोहे का सामाान (शटरिंग) आदि पड़ोसी रखने है। शोर-शराबा होने के कारण कई बार वह पड़ोसी को समझा चुके है लेकिन हर बार वह

उनसे विवाद करता है। आज सुबह जब महिला पड़ोसी को शटरिंग के सामान की आवाज आने पर समझाने गई तो उन लोगों ने महिला से गाली गलोच की। महिला वापस घर आई तो पड़ोसियों ने कुछ लोगों को बुला कर उसके घर पर तलवार और राड से हमला किया।

जानकारी देते हुए पीड़ित महिला किरती ने कहा कि उसके घर के साथ शटरिंग का सामान किराए पर देने वालो का गोदाम है। पूरा दिन उसके घर में लोहे की प्लेटे आदि रखने का शोर-शराबा आता है।

उसके बच्चे छोटे है अक्सर नींद से बच्चे जाग जाते है। सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक पड़ोसी के गोदाम में शटिंग का सामान उठाने रखने की आवाजे आती है। वह आज सुबह उन लोगों को समझाने गई थी कि उसके बच्चे सो रहे है। शटरिंग का सामान उठाते रखते समय आवाज कम करें। इतने में गुस्साए मालिक ने उसे गालियां दी। उसके पति को जान से मारने की कोशिश की। जब वह घर आई तो पड़ोसी कुछ युवकों को लेकर उसके घर हमला करने आ गया। उसके पास वीडियो है

जिसमें दिख रहा है कि पड़ोसी किस तरह उसे और उसके परिवार को गालियां देकर उसे मारपीट करता है। पीड़ित किरती के भाई रजत ने कहा कि उसने मौके पर इलाका पुलिस को सूचित किया लेकिन पुलिस भी मौके पर पहुंच उनके दबकाने लगी। इस मामले संबंधी उन्होंने चौकी जगत पुरी में शिकायत दर्ज करवा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page