• Fri. Feb 6th, 2026

अभी-अभी बड़ी खबर: फैक्ट्री में लगी भीषण आग, काबू पाने में लगी 3 जिलों की दमकल विभाग की गाड़ियां

ByPunjab Khabar Live

Feb 6, 2024

हरियाणा के सोनीपत में गोहाना रोड पर बनी फैक्टरी में भयंकर आग लग गई। गांव रतनगढ़ के खेतो में बनी एपेक्स फोम प्राइवेट लिमिटेड नाम की फैक्टरी में आग का तांडव जारी है। अज्ञात कारणों के चलते फैक्टरी में आग लगी है। फैक्टरी में फोम से गद्दे बनाने का काम होता है। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं।

सोनीपत, पानीपत, रोहतक के साथ-साथ अन्य कई जिलों से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं। ग्रामीणों की मदद से फैक्टरी में रखा कच्चा सामान बाहर निकाला जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page