• Fri. Sep 25th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबरः Brezza Car और E Rickshaw में हुई भीषण टक्कर में 3 घायल

ByPunjab Khabar Live

Feb 7, 2024

आदमपुर मेन रोड के बिजली विभाग के पास ब्रेजा कार और ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर होने की खबर मिली है। इस टक्कर में ई-रिक्शा चालक जगननाथ पुत्र बूटा राम निवासी काला बकरा जालंधर और सवार अमनदीप कौर पुत्री बिहारी लाल गांव अर्जुनवाल और दूसरी लड़की मनजिंदर कौर पुत्री जसविंदर सिंह गांव उदेसियां गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घायलों को आदमपुर के सिविल अस्पताल और निजी अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि गाड़ी का मालिक नशे में था। आदमपुर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गाड़ी के मालिक दलजीत सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी गांव नवां को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page