जालंधर से अभी अभी बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक नगर निमग में आज पंजाब निकाय विभाग के चीफ विजीलैंस की टीम ने दबिश दी है। इस दौरान निगम अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार अवैध इमारतों को रिकॉर्डों की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि विभाग के पास 150 अधिक शिकायते पहुंची थी। जिसके चलते आज टीम ने नगर निगम दफ्तर में दबिश दी है। सूत्रों के अनुसार विभाग की टीम ने एमटीपी विजय कुमार को शिकायतों की सूची सौंपकर एटीपी तथा बिल्डिंग इंस्पैकटरों द्वारा की गई कारवाई का रिकार्ड तलब किया है।
