बरगाड़ी बेअदबी मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि उक्त बेअदबी मामले में लंबे समय से भगौड़ा प्रदीप कलेर फरीदकोट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि पिछले दिनों उसकी फोटो वायरल हुई थी जिसमें वह पूजा और लंगर आदि में हिस्सा लेता नजर आया था।
जानकारी के मुताबिक, साल 2015 में बेअदबी मामले में आरोपी प्रदीप कलेर को एसआईटी टीम ने अयोध्या से गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि प्रदीप कलेर के अयोध्या में होने की सूचना मिलने के बाद फरीदकोट पुलिस और एस.आई.टी. 2 फरवरी की रात टीम अयोध्या पहुंची और वहां चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान आखिरकार पुलिस ने प्रदीप केलर को गिरफ्तार कर लिया गया। उसे कल माननीय न्यायालय में पेश किया जा सकता है।
