पंजाब में एक ओर जोगिंदर सिंह उगराहां द्वारा कल रेलवे ट्रैक 12 बजे से शाम 4 बजे तक रोकने का ऐलान किया गया है। वहीं दूसरी ओर एसकेएम यूनियन ने आज प्रेस वार्ता के दौरान कल सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक सारे टोल फ्री करने का ऐलान कर दिया है।
इस दौरान उन्होंने 16 को भारत बंद का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि बीते दिन से आज तक प्रशासन द्वारा जो रवैय्या अपनाया जा रहा है वह निंदनीय है। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र इस नीतियों से पीछे नहीं हुई तो वह आने वाले समय में 18 फरवरी अगली रणनीति तय करेंगे और विरोध में तेज प्रदर्शन को लेकर विचार करेंगे।
