• Fri. Aug 28th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबरः शराब और मीट की 2 दिन बंद रहेंगी दुकानें

ByPunjab Khabar Live

Feb 21, 2024

जिला मजिस्ट्रेट विशेष सारंगल ने गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व के चलते 23 और 24 फरवरी को मांस और शराब की बिक्री पर पाबंदी लगाई है। जिला मजिस्ट्रेट ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत जारी आदेशों में कहा गया है कि 24 फरवरी को मनाए जाने वाले गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व को लेकर विभिन्न धार्मिक संगठन 23 फरवरी को शोभा यात्रा निकाल रहे है। जालंधर जिले में ला एंड आर्डर की स्थिति बनाए रखने और लोगों की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए, जिला जांलधर में शोभा यात्रा के रास्ते और धार्मिक समारोह स्थल के पास 23 और 24 फरवरी 2024 को मांस और शराब की बिक्री पर पाबंदी लगाई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page