• Fri. Aug 28th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

अभी अभी बड़ी खबरः गोली लगने से 2 किसानों की हुई मौत, कई घायल

ByPunjab Khabar Live

Feb 21, 2024

शंभू बॉर्डर पर एक तरफ जहां किसान नेताओं के बीच बातचीत चल रही है। वहीं दूसरी तरफ उग्र हुए किसान और निहंग हरियाणा की बैरिकेडिंग के बिल्कुल नजदीक पहुंच चुके हैं। जींद के दातासिंह वाला बॉर्डर पर पुलिस तथा किसानों के बीच हुए टकराव में दो किसानों की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। एक किसान को माथे में गोली लगी है। इसके अलावा 20 से ज्यादा किसान घायल हो गए हैं। काफी किसानों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उनको हरियाणा की तरफ ले आई है।

काफी देर तक किसानों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। काफी किसान खेतों के रास्ते से बॉर्डर को पार करने की तैयारी कर रहे थे, जिस पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। जिस किसान की मौत हुई है, वह खनौरी का बताया जा रहा है। फिलहाल उसके बारे में और कोई जानकारी हासिल नहीं हुई है। पुलिस लगातार आंसू गैस के गोले दाग रही है और लाठीचार्ज किया जा रहा है। पुलिस तथा किसानों के बीच लगातार टकराव जारी है। किसान जेसीबी के माध्यम से बॉर्डर पर लगे अवरोधक को हटाने की कोशिश कर रहे हैं।

हालांकि दूसरी ओर दो किसानों की मौत की खबर को लेकर हरियाणा पुलिस का बयान सामने आया है। उन्होंने इस अफवाह बताया है। लेकिन किसानों का कहना है कि वहां पर दो किसानों की मौत हुई है। जिसमें एक बठिंडा का रहने वाला 20 वर्षीय युवक शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page