पंजाब और हरियाणा के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर कुछ युवा किसानों के बैरिकेड्स की ओर बढ़ने के दौरान आज हरियाणा के सुरक्षाकर्मियों ने आंसू गैस के गोले दागे गए। वहीं दूसरी ओर किसानों के समर्थन में एक्ट्रेस सोनिया मान भी खनौरी बॉर्डर पहुंचीं, लेकिन आंसू गैस के धुएं के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई।
धुएं के कारण सोनिया मान लगातार खांसती रही। वहां मौजूद कुछ किसान उनकी मदद करते दिखाई दिए। इस दौरान सोनिया मान चोट आई है। बताया जा रहा है कि सोनिया मान की टांग पर छर्रे लगे हैं। इस दौरान अदाकारा की टांग से खून भी बह रहा था।
