• Wed. Feb 25th, 2026

जालंधर से बड़ी खबरः बहुचर्चित ढिल्लों ब्रदर्स मामले में पूर्व थाना प्रभारी नवदीप सिंह को लेकर आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला

ByPunjab Khabar Live

Feb 22, 2024

जालंधर के चर्चित ढिल्लों ब्रदर्स मामले को लेकर थाना प्रभारी नवदीप सिंह को बड़ी राहत मिली है। इंस्पैक्टर नवदीप सिंह को सुप्रीम कोर्ट ने आज रैगुलर जमानत दे दी है। यह मामला जालंधर के थाना डिवीजन नं. 1 से संबंधित था, जहां पर प्रभारी के तौर पर नवदीप सिंह तैनात थे। दरअसल यह मामला 16 अगस्त 2023 का है, जिसके तहत थाना डिवीजन नं. 1 में पारिवारिक विवाद को लेकर दो पक्षों में बहस हुई थी। मानवजीत और जश्नबीर ढिल्लों एक महिला परमिंद्र कौर की तरफ से थाना डिवीजन नं. 1 में आए थे।

मानवदीप सिंह उप्पल ने आरोप लगाया गया था कि पुलिस ने मानवजीत सिंह ढिल्लों के साथ थाने में मारपीट की है और उसकी पगड़ी उतार दी थी। इसके बाद पुलिस की कार्रवाई से मानवजीत के छोटे भाई जश्नबीर ने गोइंदवाल साहिब के व्यास दरिया में छलांग लगा दी थी। उसे बचाने के लिए मानवजीत पीछे कूदा था। जश्नबीर का शव 17 दिनों बाद बरामद हो गया था, जबकि मानवजीत का फोन करीब 48 घंटे बाद आन हुआ था। लेकिन खुद मानवजीत आज तक लापता है। मानवजीत का जब फोन आन हुआ तो उसकी लोकेशन उस जगह से 5-6 कि.मी. आगे की आ रही थी, जहां से उसने छलांग लगाई थी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page