• Wed. Feb 25th, 2026

जालंधर से बड़ी खबरः घर से निकलने से पहले पढ़ें ये खबर, कल ये रास्ते रहेंगे बंद

ByPunjab Khabar Live

Feb 22, 2024

श्री गुरु रविदास जी के प्रकाश पर्व के संबंध में सलाना जोड़ मेला 22 फरवरी से 25 फरवरी तक सतगुरु रविदास धाम, बूटा मंडी में मनाया जा रहा है। वहीं 23 फरवरी को इस संबंध में शोभायात्रा बूटा मंडी से निकाली जाएंगी। जो कि बूटा मंडी से शुरू होकर गुरु रविदास नकोदर चौंक, वाल्मीकि चौंक (ज्योति चौंक),  पीएनबी बैंक चौंक, मिलाप चौंक, शहीद भगत सिंह चौंक, अड्डा होशियारपुर माईं हीरां गेट, पटेल चौंक, सब्जी मंडी, बस्ती अड्डा चौंक से होकर बूटा मंडी में आकर समाप्त होगी।

इस शोभायात्रा को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने रूट प्लान जारी किया है। जिसमें प्रतापपुरा मोड़, वडाला चौंक, गुरु रविदास चौंक, तिलक नगर रोड़, बूटा पिंड मोड़, मेनब्रो चौंक, मोड़ बावा सूज फैक्ट्री, जग्गू चौंक (सिद्धार्थ नगर रोड़),  टी-प्वाइंट खालसा स्कूल नकोदर रोड़, नकोदर चौंक, गुरु अमरदास चौंक, समरा चौंक, अर्बन एस्टेट फेज-2 आदि की ओर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page