• Fri. Feb 6th, 2026

जालंधर से बड़ी खबरः पॉश एरिया में घर से 21 लाख के गहने और नकदी लेकर चोर फरार

ByPunjab Khabar Live

Feb 24, 2024

जालंधर के सबसे पॉश एरिया मॉडल टाउन से सटे सत करतार नगर में एक महिला के घर पर लाखों रुपए की चोरी हो गई। फरार होते हुए चोर का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। घटना के वक्त पीड़ित महिला अपने पड़ोसी के घर पर किसी काम से गई थी। इस दौरान उक्त चोर घर में घुसकर लाखों रुपए का सामान लेकर फरार हो गया था। घटना की शिकायत थाना डिवीजन नंबर-6 की पुलिस को दी गई है। सत करतार नगर की रहने वाली गुरदीप कौर ने पुलिस को बताया कि उनके घर पर श्री सहज पाठ था। जिसके निमंत्रण देने के लिए वह शुक्रवार को दोपहर करीब ढ़ाई बजे अपने पड़ोसी के घर पर गए थे।

पीड़िता ने कहा- जब वह घर से निकली थी, तब उन्होंने घर पर ताले लगा दिए थे। करीब 40 मिनट बाद जब वह घर लौटी तो देखा कि मेन गेट खुला हुआ था। वह तुरंत अपने कमरे में भागी तो यह देखा कि सभी कमरों की अलमारियों के ताले टूटे हुए थे और सारा सामान बाहर बिखरा हुआ था। चोरों ने उनकी अलमारियों से 20 लाख के सोने और हीरे के गहने और 1 लाख रुपए नकदी चुरा ले गए। पीड़िता द्वारा तुरंत मामले की जानकारी अपने पति को दी। घटना की सूचना मिलते ही थाना-6 के एएसआई कुलविंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस पार्टी ने बगल के कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो उस समय एक युवक घर में घुसता हुआ दिखाई दिया।

जब मकान में रहने वाला किरायेदार मकान छोड़कर काम पर चला गया। एएसआई कुलविंदर सिंह ने तुरंत फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की टीम को मौके पर बुलाया, जिन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी। एएसआई कुलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को सीसीटीवी कैमरे से उक्त चोर की तस्वीर मिल गई है, जिसके आधार पर उसकी पहचान शुरू कर दी गई। एएसआई कुलविंदर सिंह ने बताया कि जल्द आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page