अमृतसर के रामबाग थाने को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां थाने में सब इंस्पेक्टर की लोगों द्वारा एक वीडियो वायरल हुई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तरफ लोग वहां पर अपनी शिकायत दर्ज करने आए हुए हैं, वहीं दूसरी ओर थाने का सब इंस्पेक्टर वर्दी उतार कर थाने में शराब पी रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि वह शराब पीने के साथ-साथ लोगों की शिकायत भी सुन रहा है। घटना देर रात की बताई जा रही है। इस वायरल वीडियो से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। वीडियो में देख सकते हैं कि सब इंस्पेक्टर ने वर्दी कुर्सी के पीछे रखी हुई है और सरकारी बेल्ट टेबल पर रखी हुई है।
