• Thu. Feb 5th, 2026

लुधियाना से बड़ी खबर: पति की गिरफ्तारी को लेकर महिला ने कोर्ट के बाहर किया भारी हंगामा

ByPunjab Khabar Live

Feb 26, 2024

खन्ना की समराला कोर्ट में सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। एक व्यक्ति को पुलिस पकड़कर ले जा रही थी तो उसकी पत्नी ने विरोध शुरू कर दिया। पहले वह पति के ऊपर लेट गई। जब पुलिस फिर भी उसके पति को ले गई तो वह पुलिस की गाड़ी के पीछे लटक गई। इसके बावजूद पुलिस वाले गाड़ी भगाते रहे। जिससे महिला नीचे गिर गई। पुलिस के मुताबिक अमलोह का रहने वाला एक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ समराला कोर्ट में पेशी पर आया था। जैसे ही पति-पत्नी कोर्ट कॉम्प्लेक्स से बाहर आए तो वहां सादी वर्दी में मौजूद पुलिस कर्मियों ने व्यक्ति को हिरासत में ले लिया।

जिसके बाद हिरासत में लिया गया व्यक्ति सड़क पर लेट गया। उसके ऊपर ही महिला लेटकर शोर मचाने लगी। इसी बीच पुलिस ने व्यक्ति को उठाकर गाड़ी में डाला और उसे लेकर वहां से निकल गए। महिला खुद को बीजा की रहने वाली बता रही थी। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति पर चोरी का झूठा केस दर्ज कर उसे उठाया गया है। तीन केस पहले भी दर्ज किए गए हैं। समराला थाना के एसएचओ राव वरिंदर सिंह ने कहा कि चमकौर साहिब की पुलिस थी। उन्हें बताकर ही इलाके में कार्रवाई की गई। किसी केस में व्यक्ति को पुलिस लेकर गई है। मामले की जांच हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page