• Thu. Feb 5th, 2026

जालंधर से अभी-अभी बड़ी खबर : F360 डिग्री जिम के बाहर लोगों ने किया हंगामा

ByPunjab Khabar Live

Feb 26, 2024

जालंधर के एक मशहूर जिम में हंगामा होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि जालंधर के गुरु नानक मिशन चौक स्थित मशहूर F360 जिम के बाहर विवाद पनप गया है तथा जिम से जुड़े मैम्बरों ने हंगामा कर दिया है। मैम्बरों का आरोप है कि जिम मालिक ने बिना किसी सूचना के जिम को बंद कर दिया है। उनका कहना है कि जिम मालिक ने बिना किसी सूचना के उक्त जिम को बंद कर दिया है, जबकि उनका सामान भी जिम के अंदर ही पड़ा है।

उन्होंने कहा कि जिम की तरफ से उन्हें सिर्फ मैसेज दिया गया कि यह जिम शिफ्ट हो रहा है। लेकिन अभी तक न तो जगह बताई गई है और न ही कोई सूचना दी जा रही है। वहीं जिम के बंद होने की सूचना के बाद मैम्बर काफी भड़क गए हैं तथा कहा है कि उनकी मैम्बरशिप फीस वापस की जाए, अन्यथा संघर्ष का रास्ता अपनाना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page