• Mon. Mar 23rd, 2026

चंडीगढ़ से अभी अभी बड़ी खबरः निगम के सीनियर डिप्टी मेयर चुनाव जीती भाजपा

ByPunjab Khabar Live

Mar 4, 2024

पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट के निर्देश पर सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव हो रहा है। पहले सीनियर डिप्टी मेयर के लिए मतदान हुआ। इसमें भाजपा के कुलजीत सिंह संधू 19 मतों के साथ विजय हुए। कांग्रेस के गुरप्रीत सिंह गाबी को 16 वोट मिले। एक वोट बैलेट गलत फोल्ड करने की वजह से मुहर का प्रभाव दूसरी जगह पड़ने से रद हो गया। बता दें की कांग्रेस और आप ने चुनाव में गठबंधन किया है। इस दौरान मेयर पद आप तो सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर कांग्रेस को मिला था। मेयर कुलदीप कुमार पीठासीन अधिकारी हैं। वही चुनाव करवा रहे हैं। शिरोमणि अकाली दल के पार्षद हरदीप सिंह ने भी वोट किया है। यह वोट भाजपा को मिला है। तभी उनकी संख्या 19 हुई है। अब डिप्टी मेयर के लिए मतदान हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page