• Fri. Feb 6th, 2026

पंजाब से अभी अभी बड़ी खबर: शिरोमणि अकाली दल और अकाली दल संयुक्त का हुआ विलय

ByPunjab Khabar Live

Mar 5, 2024

लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब में आज शिरोमणि अकाली दल और अकाली दल संयुक्त का विलय हो गया। यह मीटिंग सुखदेव सिंह ढींडसा के चंडीगढ़ स्थित निवास में हुई। इस दौरान सुखबीर बादल ने सुखदेव सिंह ढींढसा को प्रकाश सिंह बादल का पद देते हुए पार्टी सरपरस्त घोषित कर दिया है।

सुखबीर बादल ने कहा कि पहले पार्टी प्रकाश सिंह बादल की छत्र-छाया में आगे बढ़ रही थी। अब वे नहीं हैं। इसलिए आप (सुखदेव ढींडसा) सरपरस्त की सेवा संभाल पार्टी को आगे बढ़ाओ। सुखबीर बादल ने कहा कि हमारा एक्सपीरिएंस इतना नहीं है, जितना हमारे बुजुर्गों का है।

वहीं सुखदेव ढींढसा ने कहा कि अभी चुनाव आने वाले हैं, इसलिए वे अभी पार्टी में अपने नेताओं के लिए पद नहीं चाहते हैं। चुनावों के बाद बैठ कर अकाली दल संयुक्त के नेताओं को उचित पद दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page