पंजाब में 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों में कांग्रेस जुट चुकी है। जालंधर के करतारपुर में आज कांग्रेस नेता व रिटायर्ड एसएसपी रजिंदर सिंह की अगुवाई में रैली का आयोजन किया गया है। जहां पंजाब कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव, पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा, विधायक परगट सिंह सहित विभिन्न नेता पहुंचे। मीडिया से बातचीत करते हुए प्रताप बाजवा ने बताया कि सभी पार्टियों के द्वारा चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई है। वहीं कांग्रेस के द्वारा आज जालंधर के करतारपुर हल्के में रैली का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि संगरूर में आप पार्टी उप-चुनाव हार गई। वहीं जालंधर में उपचुनाव को लेकर आप पार्टी ने सभी नेताओं को मैदान में उतारा हुआ था। वहीं विधानसभा में सीएम मान भगवंत द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर जमकर सीएम मान पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि विधानसभा में कोई अकलमंदी की बात नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि विधानसभा में एक सीएम ताले लेकर पहुंचता है और स्पीकर को कहता है कि विधानसभा को ताले लगा दिए जाए, यह कहां की गरिमा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में लोगों को आ रही परेशानियों को लेकर मुद्दे उठाए जाते है। लेकिन भगवंत मान की सरकार के पास आम बजट में देन-लेन में कुछ नहीं था। उन्होंने कहा कि आप सरकार ने पंजाब को झूठ बोला है। बाजवा ने कहा कि आप ने पंजाब के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा में मेरी बात का एक भी जवाब नहीं सरकार दे पाई।
वहीं सीएम मान के लोकसभा में 13-0 से विजय होने को लेकर प्रताप बाजवा ने चैलेंज किया है कि पंजाब में आप के खाते में 0 सीट आएंगी और 13 में अन्य पार्टियों के खाते में सीटे जाएंगी। वहीं कांग्रेस से बस्सी पठाना के आप में जाने के सवाल पर कहा कि उसने खुदकुशी की है। उन्होंने कहा कि वह पहले पीपीपी पार्टी में रहा, उसके बाद वह अकाली में चला गया। वहीं अब आप पार्टी में चला गया। बाजवा ने कहा कि आप पार्टी के पास लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए कोई नेता नहीं है। जिसके कारण वह पहले सुशील रिंकू को लेकर गए और उन्हें चुनाव लड़वाया। वहीं अब गुरप्रीत बस्सी पठाना को लेकर पार्टी में लेकर गए है और अब उसे चुनाव लड़वाने की चर्चा चल रही है।
