• Sat. Sep 26th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

अभी अभी बड़ी खबरः वाह रे जालंधर पुलिस! खुद का जब कटा चालान तो अपने कर्मी को सिखाने लगा अधिकारी रूल, वीडियो वायरल 

ByPunjab Khabar Live

Mar 9, 2024

जालंधर के श्री राम चौंक पर नो पार्किंग को लेकर पुलिस द्वारा कार का चालान काटा गया। इस दौरान हुआ यूं कि जिस कार का कर्मी ने चालान काटा था वह किसी ओर की नहीं बल्कि उक्त पुलिस अधिकारी की ही थी। जिसके बाद चालान काटने को लेकर उक्त पुलिस अधिकारी भड़क गया और उसे रूल सिखाने लगा। लेकिन फिर भी पुलिस कर्मी ने नो पार्किंग का चालान कैंसिल नहीं किया। जिसके बाद चालान काटने पर पुलिस अधिकारी और भड़क गया और उसे सामने खड़ी गाड़ियों के चालान काटने को लेकर कहने लगा। दोनों पुलिस कर्मियों की बहसबाजी का सीन वहीं पर मौजूद व्यक्ति ने कैमरे में कैद कर लिया और वायरल कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page