जालंधर अंतर्राष्ट्रीय नारकोटिक नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय ड्रग तस्करी कार्टेल के 9 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 22 किलोग्राम अफीम जब्त की है। आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट करके दी है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनकी टीम ने झारखंड से 12 किलोग्राम अफीम के साथ अफीम एग्रीकल्चर और खरीद संग्राहक को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने आरोपियों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज के अलावा उनकी 9 करोड़ रुपये की ड्रग मनी के उच्च मूल्य हस्तांतरण वाले 30 बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है। इसके अलावा ड्रग मनी की आय से बनी 6 करोड़ रुपये की 12 संपत्तियों की पहचान की गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के यूके, यूएसए, ऑस्ट्रेलिया और कनाडा से 5 विदेशी आधारित संस्थाओं के साथ-साथ दिल्ली में 6 सीमा शुल्क अधिकारियों को नामांकित किया गया है।
