• Fri. Aug 28th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

अभी अभी बड़ी खबर : दिन दहाड़े शराब कारोबारी का गोलियां मारकर कत्ल

ByPunjab Khabar Live

Mar 10, 2024

सोनीपत में रविवार सुबह शराब कारोबारी की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मुरथल के गुलशन ढाबे पर बदमाशों ने करीब 30 राउंड फायरिंग की। जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। मृतक की पहचान गोहाना क्षेत्र के संरगथल गांव के रहने वाले सुंदर मलिक (30) के रूप में हुई है। बदमाशों ने युवक की हत्या से पहले ढाबे में तोड़फोड़ भी की।

ढाबा मालिक ने पुलिस को घटना की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बदमाशों ने शराब कारोबारी की काले रंग की स्कॉर्पियो कार पर भी फायरिंग की। सुंदर मलिक पहले से ही बदमाशों के निशाने पर था। 21 सितंबर 2023 को नेशनल हाईवे 44 से लगते शाहपुर तुर्क गांव और ओमेक्स सिटी के बीच में स्थित सुंदर के शराब ठेके पर 4 बदमाशों ने फायरिंग की थी।

उस दौरान ठेके पर शराब लेने के लिए लोग खड़े थे। किसी को गोली नहीं लगी थी। करीब 7 से 8 राउंड के बीच फायरिंग की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page