• Fri. Aug 28th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

अभी अभी बड़ी खबर : जालंधर सहित पंजाब भर में रेलवे ट्रैक पर बैठे किसान

ByPunjab Khabar Live

Mar 10, 2024

जालंधर सहित पंजाब भर में रेलवे स्टेशन पर किसान जत्थेबंदियां ट्रेन रोकने के लिए पहुंच चुकी हैं। इस दौरान किसानों ने मालवा एक्सप्रेस ट्रेन को रोक दिया है। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसान जत्थेबंदियों ने रेलवे ट्रैक जाम करने का फैसला किया है। किसानों का यह प्रदर्शन 12 बजे से 4 बजे तक चलेगा।

खनौरी और शंभू बॉर्डर पर दिल्ली कूच के लिए रोके गए किसानों का किसान जत्थेबंदियां ट्रेन रोककर समर्थन कर रही हैं। वहीं, रेलवे स्टेशन पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। किसान 14 मार्च को बिना ट्रैक्टर के पब्लिक ट्रांसपोर्ट या अन्य साधनों से दिल्ली के रामलीला मैदान में पहुंच कर महारैली करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page