• Thu. Feb 26th, 2026

पंजाब से अभी अभी बड़ी खबरः जालंधर से चौधरी परिवार की जगह इस दिग्गज नेता को मिली टिकट! जल्द कांग्रेस कर सकती है ऐलान

ByPunjab Khabar Live

Mar 11, 2024

लोकसभा चुनावों को लेकर सियासत गरमा गई है। एक और उम्मीदवारों की टिकट के दावेदारों के चलते कई पुराने नेताओं की टिकट काटी जा रही है। वहीं सूत्रों के अनुसार कांग्रेस पार्टी ने पंजाब की 7 लोकसभा सीटों पर मोहर लगा दी है। जल्द ही पार्टी इन सीटों का ऐलान कर सकती है। सूत्र बताते है कि जालंधर से चौधरी परिवार की टिकट इस बार पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को दी गई है। वहीं अन्य 6 सीटों में पटियाला से कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ नवजोत सिद्धू को मैदान में उतारा जा रहा है। उधर, गुरदासपुर प्रताप बाजवा, लुधियाना से रवनीत बिट्टू, अमृतसर से गुरजीत औजला, बठिंडा से अमरिदंर सिंह राजा वाड़िंग और चंडीगढ़ से मनीष तिवारी के टिकट पर कांग्रेस मोहर लगाकर जल्द ऐलान कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page