पंजाब के बठिंडा से रात 8 बजे दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां सवारियों से भरी बस का टायर फटने से बस पलट गई। मिली जानकारी अनुसार भखोड़ा गांव के पास एक फैक्टरी की बस का टायर फट गया।
जिसके बाद बस सड़क पर पलट गई। हादसे में बस में बैठी सवारियां घायल हो गई। बताया जा रहा है कि इस हादसे में 5 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। इस दौरान सवारियों में चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
