• Fri. Aug 28th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब से बड़ी खबर : दुकान की दीवार तोड़कर स्कूल की दीवार से टकराई Mercedes, एक की मौत

ByPunjab Khabar Live

Mar 10, 2024

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में युवक कहता नजर आ रहा है कि पापा मेरे बच्चों का ध्यान रखना, मैं अनूपशहर की गंगा में अपनी जान दे रहा हूं। वीडियो वायरल होने के बाद अनूपशहर पुलिस हरकत में आई। मामला यूपी के अनूपशहर क्षेत्र का है। इस घटना के बाद आनन फानन में अनूपशहर पुलिस ने स्टीमर से युवक की गंगा में तलाश प्रारंभ कर दी।

कोतवाली प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिस युवक की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है उसका नाम रिंकू निवासी गांव बरौली तहसील खुर्जा है। जिसके बाद परिजनों ने कोतवाली में आकर पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने स्टीमर से अनूपशहर के सभी गंगा घाटों एवं गंगापुल के दोनों किनारों पर स्टीमर व गोताखोरों की सहायता से तलाश प्रारंभ की।

लेकिन, पूरे दिन चली तलाशी अभियान के बाद भी युवक का कुछ पता नहीं चल सका। वहीं, दूसरी ओर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि कल भी स्टीमर व गोताखोरों की सहायता से तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page