• Sat. Dec 13th, 2025

पंजाब से बड़ी खबरः 2 दिन नहीं चलेगी सरकारी बसें, कर्मियों का ऐलान

ByPunjab Khabar Live

Mar 11, 2024

पंजाब में सरकारी बसों में सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर है। दरअसल, कल यानी 12 मार्च को दोपहर 12 बजे के बाद पूरे पंजाब में सरकारी बसें नहीं चलेंगी। इसके साथ ही 13 मार्च को भी दिन भर सरकारी बसों का चक्का जाम रहेगा।जानकारी के अनुसार पनबस, पी.आर.टी.सी. के कच्चे कर्मचारियों द्वारा 13 मार्च को विधानसभा का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर कर्मचारियों ने कहा कि सरकार अपने वादे से मुकर गई है और वादों को तोड़ मरोड़ कर पेश किया जा रहा है।

कल दोपहर 12 बजे के बाद पूरे पंजाब में सरकारी बसों का चक्का जाम रहेगा। इसके बाद 13 मार्च को पंजाब भर के कच्चे कर्मचारी पंजाब विधानसभा का घेराव करेंगे और इसके मद्देनजर 13 मार्च को भी कोई भी सरकारी बस सड़कों पर नहीं चलेगी। सरकारी बसें बंद होने से आम जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page