• Fri. Aug 28th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से अभी-अभी बड़ी खबर : ट्रक की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

ByPunjab Khabar Live

Mar 13, 2024

थाना आठ के अंतर्गत आते ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रक की चपेट में आने से व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई। मृतक साइकिल पर सवार हो कर जा रहा था। वहीं ट्रांसपोर्ट नगर से एक ट्रक निकल रहा था। इस दौरान साइकिल सवार से ब्रेक नहीं लगी तो वह ट्रक के नीचे आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना थाना आठ की पुलिस क‌ो दे दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मौके पर पहुंचे थाना आठ के एसआई बलजीत सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंच देखा तो ट्रक और साइकिल सवार के बीच टक्कर हुई है। जिससे साइकिल सवार की मौके पर मौत हो गई। मृतक की पहचान नरबहादुर के रूप में हुई है। परिवार मौके पर पहुंच गया है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। परिवार के बयानों पर अगली कार्रवाई की जाएगी। ड्राइवर को जल्द ही ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page