• Fri. Aug 28th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब से बड़ी खबरः बैटरी चोरी के शक में दी खौफनाक सजा; व्यक्ति के गुप्तांग में डाल दी मिर्च, 2 गिरफ्तार

ByPunjab Khabar Live

Mar 13, 2024

ट्रक की बैटरी चोरी के संदेह में मजदूर को बंधक बनाकर मारपीट करने और अमानवीय व्यवहार करने के आरोप में थाना गिद्दड़बाहा पुलिस ने ट्रक मालिक व ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने उसे फार्म हाउस पर ले जाकर न केवल बंधक बनाकर पिटाई की, बल्कि उसके गुप्तांग पर मिर्च भी डाल दी। पीड़ित फिलहाल उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती है।

गिद्दड़बाहा निवासी पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मजदूरी करता है और देर शाम वह रीगो गोदाम में मौजूद था कि वहां पर आशू सेठ उर्फ इशांत बांसल पुत्र सतपाल बांसल निवासी निकट सिटी क्लब गिद्दड़बाहा व ड्राइवर कुलदीप सिंह पुत्र गुरसेवक सिंह निवासी यात्री की सत्थ कोटभाई गोदाम में पहुंचे और धोखे से उसे अपनी गाड़ी में बैठा लिया। आशू सेठ और कुलदीप ने उस पर बैटरियां चोरी करने का आरोप लगाया और धमकी दी कि यदि बैटरियां वापस नहीं की तो अच्छा नहीं होगा।

युवक ने आरोप लगाया कि आरोपी उसे अपने कोटभाई रोड पर बने फार्म में ले गए और रस्सी से टांगे व बाजू बांध दिए। उसके कपड़े उतार कर उसके गुप्तांग में मिर्च डाल दी गई। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट भी की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने ट्रक मालिक आशू उर्फ इशांत बांसल व ड्राइवर कुलदीप सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। थाना गिद्दड़बाहा में तैनात एएसआई सुखपाल सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page