• Sun. Sep 27th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

अभी अभी बड़ी खबर : लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने जारी की दूसरी लिस्ट, अनुराग ठाकुर से खट्टर तक इन दिग्गजों को मिला टिकट

ByPunjab Khabar Live

Mar 13, 2024

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इसमें पूर्वी दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा की दूसरी लिस्ट में 72 नामों का एलान हुआ है। इनमें से दिल्ली-एनसीआर की चार सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का एलान किया है। एनसीआर की दो सीटों में हरियाणा की गुरुग्राम लोकसभा सीट से राव इंद्रजीत सिंह यादव और फरीदाबाद से कृष्ण पाल गुर्जर को लोकसभा चुनाव में उतारा है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को हिमाचल की हमीरपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं, धारवाड़ से प्रहलाद जोशी, नागपुर से नितिन गडकरी, करनाल से मनोहर लाल खट्टर को प्रत्याशी बनाया गया है। बीजेपी ने सिरसा से अशोक तंवर को उम्मीदवार बनाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page