• Sun. Sep 27th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

अभी अभी बड़ी खबरः पूर्व राष्ट्रपति को अस्पताल में करवाया भर्ती

ByPunjab Khabar Live

Mar 14, 2024

पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को बुखार और सीने में इंफेक्शन के इलाज के लिए महाराष्ट्र में पुणे सिटी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। 89 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति को बुधवार को भारती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को कल रात अस्पताल में भर्ती कराया गया। उन्हें बुखार और सीने में इंफेक्शन की शिकायत थी। वह स्वस्थ है और उनका इलाज जारी है। उन पर डॉक्टरों की कड़ी निगरानी है।” बता दें कि प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति थी। 2007 से 2012 तक शीर्ष संवैधानिक पद पर रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page