लोकसभा चुनाव से पहले सियासी पार्टियों में जोड़तोड़ शुरू हो गई है। वहीं आज कांग्रेस सासंद ने पार्टी से इस्तीफा देकर बड़ा झटका दिया है। दरअसल, काफी समय से चल रही अटकलों को विराम लगाते हुए पटियाला से पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर ने कांग्रेस पार्टी से दिया है। वहीं बताया जा रहा है कि कुछ देर में वह भाजपा में शामिल हो सकती है। जिसके बाद पटियाला से भाजपा उनको मैदान में उतार सकती है।

