जालंधर शहर में गैंगवार होने की सूचना प्राप्त हुई है। मिली खबर के अनुसार कालिया कालोनी में गैंगस्टर सुरिंदर सप्प के भाई काका की जर्मन और बल गैंग में गत देर रात गैंगवार हुई। इस दौरान काका के गोली लगी जोकि आर-पार हो गई। वहीं सूत्रों से पता चला है कि वहां पर देर रात गोली चली है जिसमें सुरिंदर सप्प का भाई काका घायल हो गया। फिलहाल घायल युवक आर्थो नोवा अस्पताल में भर्ती है, जहां पर उसका इलाज चल रहा है। काका व चिंटू की पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
