• Fri. Feb 6th, 2026

पंजाब से बड़ी खबरः बीबी जागीर कौर की हुई अकाली दल में वापसी

ByPunjab Khabar Live

Mar 14, 2024

लोकसभा चुनावों से पहले ही पंजाब की राजनीति में हलचल शुरू हो चुकी है। कोई अपनी पार्टी बदल कर दूसरी में शामिल हो रहा है तो कोई अपनी पार्टी में घर वापसी कर रहा है। इस दौरान अकाली दल को लेकर भी बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार बीबी जागीर कौर ने आज अकाली दल में वापसी कर ली है। दरअसल, आज अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल जालंधर दौरे पर आए हैं। इस दौरान बीबी जागीर कौर को अकाली दल में शामिल किया गया। शामिल होने के बाद बीबी जागीर कौर ने अपने भाषण दौरान सुखबीर बादल का आभार व्यक्त किया और अकाली दल के इतिहास के बारे में भी बताया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page