मेरीटन होटल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी अनुसार होटल के कमरे से महिला का सोने का हार चोरी हो गया। घटना की शिकायत पीड़ित परिवार ने संबंधित थाने की पुलिस को दे दी है। वहीं मलकीत सिंह ने थाना रामामंडी की पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ धन्नोवाली फाटक के पास मेरीटन होटल जालंधर में रुके हुए थे।
जहां उनके कमरे से अज्ञात चोर पांच तोले सोने का हार चुराकर ले गया। इस मामले को लेकर उन्होंने होटल के स्टाफ से बात की लेकिन कुछ पता नहीं चला। जिसके बाद उसने संबंधित थाने की पुलिस को सूचित किया। वहीं मौके पहुंची पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालें जा रहे है।
