• Fri. Feb 6th, 2026

अभी अभी बड़ी खबरः जेल में अमृतपाल सिंह की हालत हुई नाजुक, आ रही खून की उल्टियां

ByPunjab Khabar Live

Mar 15, 2024

डिब्रूगढ़ जेल में बंद वारिस पंजाब के संस्था के मुखी अमृतपाल सिंह की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है और उसे खून की उल्टियां हो रही हैं। इस बात का दावा अमृतपाल सिंह के वकील राजदेव सिंह खालसा ने बरनाला में अपनी घर पर किया। वकील राजदेव सिंह खालसा ने कहा कि डिब्रूगढ़ जेल में बंद भाई अमृतपाल सिंह 16 फरवरी से भूख हड़ताल पर हैं। उनकी हालत बेहद गंभीर है। दो दिन पहले उनकी डिब्रूगढ़ जेल में अमृतपाल सिंह से मुलाकात हुई थी। कल उनकी पत्नी किरणदीप कौर भी अमृतपाल सिंह से मिलने आईं और उनकी मौजूदगी में अमृतपाल सिंह को खून की उल्टियां हुईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page