• Fri. Aug 28th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबरः भाजपा में शामिल होने के मामले सासंद रिंकू का आया बयान

ByPunjab Khabar Live

Mar 16, 2024

आप पार्टी से सांसद रिंकू ने भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर विराम लगा दिया है। न्जूय एजेंसी से बातचीत दौरान आप सासंद रिंकू ने स्पष्ट किया है कि वह कहीं नहीं जा रहे। आम आदमी पार्टी के साथ हमेशा उनकी वफादारी रहेगी। सांसद सुशील रिंकू ने कहा है कि बीते दिन वह अपने परिवार के साथ उत्तर प्रदेश के अयोध्या में पूजा-अर्चना के लिए आए हैं। आज वह वाराणसी में सत गुरु कबीर धाम में माथा टेक चुके हैं। उन्हें भी खबरों के जरिए पता चला कि उनके बीजेपी में जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। रिंकू ने कहा- वह अभी भी आम आदमी पार्टी के सदस्य हैं और यहीं उनकी वफादारी है। वफादार ही रहेंगे। आज फ्लाइट के जरिए रिंकू अमृतसर पहुंचेंगे और वहां से जालंधर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page