• Fri. Sep 11th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब से बड़ी खबरः नाबालिग के दुष्कर्म कर किया गर्भवती, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

ByPunjab Khabar Live

Mar 18, 2024

साहनेवाल थाने के एक इलाके में ऐसी ही घटना सामने आई है। थाना साहनेवाल के कंगनवाल इलाके में रहने वाली एक बेबस मां ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसकी बेटी के साथ कुछ दरिंदों ने रेप किया और उसे गर्भवती कर दिया।पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि 6वीं कक्षा में पढ़ने वाली उसकी नाबालिग बेटी के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले दो लड़के जो सगे भाई है, ने दुष्कर्म कर उसे गर्भवती कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही चौकी कंगनवाल की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस संबंध में चौकी प्रभारी जसवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने प्रारंभिक जांच के आधार पर मामले की गंभीरता को देखते हुए दो भाइयों शिव और महेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page