• Sun. Sep 27th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब से बड़ी खबरः विवादों में आई फिल्म को लेकर कोर्ट पहुंची अभिनेत्री नीरू बाजवा

ByPunjab Khabar Live

Mar 18, 2024

फिल्म बूहे बारियां के बाद उपजे विवाद के मामले में पंजाबी एक्ट्रेस नीरू बाजवा आज अमृतसर कोर्ट में पेश हुईं। नीरू बाजवा आज वाल्मिकी समुदाय के साथ राजीनामा करने के लिए अमृतसर कोर्ट में पहुंचीं। इस दौरान सबसे पहले उन्होंने सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका और बाद में वह अमृतसर कोर्ट में पेश हुए। जहां दोनों पार्टियों में राजीनामा हो गया। बताया जा रहा है कि एससी समुदाय ने मांग की थी कि वह वाल्मीकि तीर्थ पर माथा टेककर माफी मांगे। जिसके बाद नीरू बाजवा वाल्मीकि मंदिर में माथा टेकने के लिए रवाना हो गई। इस मामले में जब नीरू बाजवा से सवाल करने की कोशिश की गई तो उन्होंने मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page