जालंधर के मॉडल टाउन में स्थित मशहूर Deck 5 Restaurant पर नगर निगम की बिल्डिंग टीम ने कार्रवाई की है। नगर नगर के कमिश्नर के आदेशों पर आज सुबह-सुबह Deck 5 Restaurant को विभाग द्वारा सील कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि नगर निगम की टीम ने आज सुबह बिना मंजूरी बने हुए निर्माणों को लेकर 2 जगहों पर कार्रवाई की है। यह कार्रवाई एटीपी सुखदेव विशिष्ट की देखरेख में की गई हैl सुखदेव वशिष्ट ने बताया कि Deck 5 Restaurant के छत पर बिना मंजूरी चल रहें बॉर को सील क़िया गया है। वहीं The Empire Square होटल पर भी कार्रवाई की गई है। हालांकि होटल के प्रबंधको ने होटल में गेस्ट होने के चलते तीन दिन का समय मांगा है। बताया जा रहा है कि इस होटल का कुछ हिस्सा इनलिंगल है, जिसके चलते यहां पर निगम की टीम ने कार्रवाई की है।
