• Fri. Feb 6th, 2026

पंजाब से अभी अभी बड़ी खबरः जालंधर सहित इन जिलों के SSP रैंक के अधिकारियों हुए तबादलें, देखें लिस्ट

ByPunjab Khabar Live

Mar 21, 2024

चुनाव आयोग ने पंजाब समेत 4 राज्यों के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट, SSP और SP रैंक के अधिकारियों का तबादला कर दिया है। पंजाब के पांच जिलों पठानकोट, फाजिल्का, जालंधर ग्रामीण, मलेरकोटला और बठिंडा जिलों के SSP भी इस लिस्ट में शामिल किए गए हैं। इनमें 4 PPS अधिकारियों जालंधर रूरल SSP मुखविंदर सिंह भुल्लर, पठानकोट SSP दलजिंदर सिंह, फाजिल्का SSP वरिंदर सिंह बराड़ और मलेरकोटला के SSP हरकमल प्रीत सिंह खख को IPS कैडर न होने पर बदला गया, जबकि बठिंडा SSP हरमनबीर सिंह गिल को खडूर साहिब से कांग्रेसी सांसद जसबीर सिंह डिंपा का भाई होने के कारण हटाया गया।

2 दिन पहले इलेक्शन कमीशन ने जालंधर के DC विशेष सारंगल और 2 पुलिस अधिकारियों को बदलने के आदेश जारी किए थे। इनमें रोपड़ रेंज के ADGP जसकरन सिंह और बॉर्डर रेंज के DIG नरिंद्र भार्गव भी शामिल हैं। इनकी जगह नए अधिकारी नियुक्त करने के लिए 3-3 अधिकारियों का पैनल मांगा गया है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page