• Sun. Sep 27th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

अभी अभी बड़ी खबर : भाजपा ने जारी की 5वीं लिस्ट, रामायण के राम और कंगना यहां से लड़ेंगे चुनाव

ByPunjab Khabar Live

Mar 24, 2024

भारतीय जनता पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी प्रत्याशियों की पांचवी लिस्ट जारी की। इस लिस्ट में 111 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया है जिनमें अरुण गोविल, नवीन जिंदल और कंगना रनौत शामिल हैं। रामानंद सागर की रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल को भाजपा ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की मेरठ लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। इसी के साथ ही लोकसभा चुनाव में भगवान राम की इंट्री हो गई है।

कांग्रेस की सदस्यता छोड़ भाजपा में शामिल हुए नवीन जिंदल को भी पार्टी ने चुनावी मैदान में उतारा है। भाजपा में शामिल होने के महज घंटेभर बाद ही कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल के नाम का एलान हो गया, जबकि लिस्ट में कंगना रनौत के नाम ने भी सभी को चौंका दिया। कंगना रनौत को भाजपा ने मंडी से प्रत्याशी बनाया है।

आंध्र प्रदेश के छह, बिहार के 17, गोवा-मिजोरम-सिक्किम के एक-एक, गुजरात के छह, हरियाणा के चार, हिमाचल-तेलंगाना के दो-दो, झारखंड के तीन, कर्नाटक-केरल के चार-चार, महाराष्ट्र के तीन, ओडिशा के 18, राजस्थान के सात, उत्तर प्रदेश के 13, पश्चिम बंगाल के 19 उम्मीदवारों का एलान किया।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page