जालंधर के वार्ड नंबर 66 के अधीन आते तोबड़ी मोहल्ला के रहने वाले व्यक्ति और बुजुर्ग महिला ने सीवरेज की समस्या को लेकर पूर्व पार्षद पर गंभीर आरोप लगाए है। सोनू निवासी तोबड़ी ने बताया कि 6 महीने पहले उनके घर के बाहर सीवरेज ब्लाक हो गया था।
जिसके कारण उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, जो शिकायत उसने पूर्व पार्षद दविंदर रोनी दी। 6 महीने बीत जाने के बाद पार्षद ने सीवरेज ठीक नहीं करवाया, जिस कारण उसके घर की दीवारें खराब हो गई और नींव बैठ गई। जिसके बाद उसने खुद सीवरेज की समस्या को ठीक करवाया। इस मामले को लेकर आज पीड़ित ने लाइव होकर सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर दविंदर रोनी पर श उसे धमकाने के आरोप लगाए।
