• Mon. Sep 28th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

बड़ी खबर : गोदाम में लगी भीषण आग, 34 दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

ByPunjab Khabar Live

Mar 25, 2024

दिल्ली के बुद्धपुर अलीपुर इलाके में भीषण हादसा देखने को मिला है। यहां स्थित एक गोदाम में भीषण आग लग गई। इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। यह जानकारी दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने सोमवार को दी।

डीएफएस प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा, “हमें (रविवार) शाम 6.15 बजे कॉल के माध्यम से आग लगने की सूचना दी गई। दमकल की कुल 34 गाड़ियों को आग बुझाने के लिए लगाया गया है। आग तेल के एक गोदाम में लगी है। एक बड़ा क्षेत्र आग की चपेट में है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page