• Fri. Feb 6th, 2026

पंजाब से बड़ी खबर: होला मोहल्ला पर शिक्षामंत्री हरजोत बैंस ने बंद कराया करतब, वॉर्निंग देकर जब्त कराया सामान

ByPunjab Khabar Live

Mar 25, 2024

पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने श्री आनंदपुर साहिब में चल रहे होला मोहल्ला में रस्सी पर चल रही बच्ची के करतब को बंद करवा दिया। बैंस ने बच्ची के बड़े भाई को पैसे भी दिए, ताकि वे कोई और काम कर अपने परिवार का पेट पाल सके। दरअसल, हरजोत बैंस श्री आनंदपुर साहिब के दौरे पर थे और रविवार को शुरू हुए मेले में तैयारियों का जायजा ले रहे थे।

हरजोत बैंस जब मेले में घूम रहे थे, तभी कानों में स्पीकर से निकल रहे तेज म्यूजिक की ओर उनका ध्यान गया। उनकी नजर 10 साल से भी छोटी बच्ची पर पड़ी। बच्ची रस्सी पर चल रही थी और उसके हाथ में खुद को बैलेंस करने के लिए लंबी लाठी थी। ये देख हरजोत बैंस तुरंत उसकी तरफ बढ़े और बच्ची को पकड़ रस्सी से नीचे उतार लिया। बच्ची के भाई ने हरजोत सिंह बैंस को बताया कि गरीब परिवार से है और ये उनका काम है। जिसके बाद हरजोत बैंस भड़क गए और कहा कि बच्ची की स्कूल जाने की उम्र है और तुम उससे ये काम करवाओगे। अगर तुमने कोई काम करना है तो बोलो, वे नौकरी लगवा देंगे, लेकिन ये काम नहीं है। हरजोत बैंस ने जेब से पैसे निकाले और बच्ची के भाई को थमा दिए।

हरजोत सिंह बैंस ने समझाया कि सामान लाकर यहां बेच ले, लेकिन ये करतब करना सही नहीं है। उन्होंने तुरंत पुलिस को आदेश दिया कि सामान जब्त किया जाए। जिसके बाद पुलिस ने लड़के का सामान जब्त कर रख लिया। वहीं, उसे समझाया कि बच्ची को पढ़ने के लिए स्कूल भेजे।

हरजोत सिंह बैंस ने इस दौरान बच्ची के भाई को वॉर्निंग भी दी। बैंस ने कहा कि वे इस बार उसे छोड़ रहे हैं। अगर अब वे ऐसा करता दिखाई दिया तो उस पर केस करवा देंगे। लोग यहां तमाशा देख रहे हैं, लेकिन अगर बच्ची को चोट लग जाए तो उसका जिम्मेदार कौन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page